इलाहाबाद: दलित छात्र की ईंट और डंडों से पीटकर हत्या, घटना का विडियो वायरल

यूपी के इलाहाबाद में दलित छात्र की पिटाई का मामला सुर्खियों में आ गया है। छात्र ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। छात्र को पीटने वाले युवकों को सीसीटीवी कैमरे में घटना को अंजाम देते देखा गया है। इसका विडियो देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में कुछ लोगों को छात्र को रॉड से मारते हुए देखा जा सकता है। मरने वाले छात्र का नाम दिलीप सरोज था। वारदात शनिवार रात इलाहाबाद के कटरा इलाके की है। न्यूज वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पुलिस ने 3 हमलावरों में से एक की पहचान की है।

आरोपी का नाम विजय शंकर है और वह रेलवे में ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) की नौकरी करता है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर, अवधेश सिंह ने बताया कि दिलीप सरोज इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (ADC) से लॉ की पढ़ाई कर रहा था।

दिलीप को गंभीर चोटें लगी जिससे वह कोमा में चला गया था और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप अपने दोस्तों के साथ एक रेस्तरां में डिनर करने पहुंचा था। यहां उसकी कुछ लोगों से किसी बात पर कहा-सुनी हो गई थी। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दिलीप के दोस्त अपनी जान बचाकर भागने को मजबूर हो गए। रेस्तरां के मालिक अमित उपाध्याय ने दिलीप को अपने स्टाफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago