Categories: दुनिया

इमरान की तीसरी पत्नी के बुर्के पर पूर्व पत्नी ने उठाया सवाल, सोशल मीडिया ने जमकर मारे तंज

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान की तीसरी शादी सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में है। अब इमरान खान की पूर्व दूसरी पत्नी रेहम खान ने उनकी तीसरी पत्नी बुशरा मनेका पर उनके बुर्के पर तंज कसा है। रेहम खान का कहना है कि एक सामान्य बुर्का और राजनीतिक बुर्के में फर्क होता है। रेहम खान ने एक ट्वीट किया और उसके साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बुशरा मनेका सिर से पैर तक बुर्के में ढकी है, जबकि दूसरे और एक महिला सामान्य बुर्के में है। रेहम खान ने लिखा है, ” मैं उन महिलाओं का पूरा सम्मान करती हूं जो निजी कारणों से बुर्का पहनती हैं, लेकिन वह कट्टरपंथियों द्वारा वोट पाने की कोशिशों का विरोध करती हैं।” हालांकि रेहम खान को इस ट्वीट के लिए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। सोशल मीडिया में लोग रेहम खान को निशाना बना रहे हैं। इससे पहले रेहम खान ने कहा ने इमरान खान की तीसरी शादी को ‘पॉलिटिकल मिसएडवेंचर’ कहा था।

रेहम खान को जवाब देते हुए कई यूजर्स ने उनके पुराने ट्वीट को शेयर किया है जिसमें वह बुर्के का समर्थन करती हुईं दिख रही हैं। एक यूजर ने कहा है कि आपको यह ट्वीट डिलीट करना चाहिए, आप गलतबयानी कर रही हैं। एक यूजर ने बुर्के में उनकी पुरानी तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा है कि हां राजनीतिक बुर्का का सिस्टम गलत है। एक यूजर ने कहा कि अपना निजी बदला लेने के लिए धर्म का इस्तमाल मत करिए।

बता दें कि इमरान खान ने कुछ ही दिन पहले अपने आध्यात्मिक गुरु बुशरा मनेका से तीसरी शादी की थी। इमरान खान की पहली शादी ब्रिटेन की जेमिमा गोल्ड स्मिथ से हुई थी और यह शादी नौ सालों तक चली। उनकी दूसरी शादी रेहम खान से हुई लेकिन यह मात्र 10 महीने तक चली।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago