आजमगढ़ में शौचालय के नाम पर 5 करोड़ 62 लाख का घोटाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक ओर स्वच्छता के मद्देनजर शौचालय निर्माण पर जोर दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर आजमगढ़ में इससे जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शौचालय निर्माण को लेकर 5 करोड़ 62 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। खबर सामने आने के बाद डीएम

आजमगढ़ ने संबंधित ग्राम प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी कर दिया है। बता दें कि पूरा मामला आजमगढ़ के 77 गांवों से जुड़ा हुआ है। डीएम की इस कार्रवाई के बाद प्रधानों और सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।

ग्राम प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी
पीएम मोदी का स्वच्छता मिशन समाजवादी पार्टी (एसपी) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। आजमगढ़ के 22 विकास खंडों के 77 गांवों में शौचालय निर्माण को लेकर अनियमितता देखने को मिली। पूरा मामला सामने आने के बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इससे जुड़े 77 गांवों के प्रधान और सचिव को नोटिस जारी कर दिया है। इसके तहत 15 दिनों के अंदर इन गांवों के प्रधानों और सचिवों को धनराशि जमा करानी होगी नहीं तो इनके खिलाफ आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।

शौचालय के नाम करोड़ों का घोटाला
बता दें कि कुल 22 ब्लॉकों के 77 गांवों में 4,676 शौचालय अपूर्ण पाए गए थे, जिसमें 5 करोड़ 62 लाख का घोटाला सामने आया। इस घोटाले के बाद प्रशासन ऐक्शन में आ गया और डीएम ने तुरंत ग्राम प्रधानों और सचिवों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago