Categories: दुनिया

अमेरिका- ट्रेन में सामने बैठकर मास्टरबेट कर रहा था शख्स, चाकू लेकर भिड़ी महिला

महिलाओं के साथ छेड़खानी की खबरें आए दिन सुनने को मिलती रहती हैं। आधुनिक और विकसित माने जाने वाला अमेरिका भी इससे अछूता नहीं है लेकिन अच्छी बात है कि अब महिलाएं निडरता से इसका विरोध करने लगी हैं। एक खबर के अनुसार, न्यूयॉर्क सब-वे ट्रेन में सफर के दौरान एक शख्स महिला के सामने ही मास्टरबेट करने लगा। पीड़िता ने कमाल का जीवट दिखाते हुए छेड़खानी का ना सिर्फ विरोध किया, बल्कि आरोपी को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। हालांकि आरोपी के साथ हुई हाथापाई में महिला भी घायल हो गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

क्या है मामला

‘मेल ऑनलाइन’ की एक खबर के अनुसार, 42 वर्षीय पीड़ित महिला ऑफिस का काम निपटाकर देर रात अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ट्रेन में सफर के दौरान महिला को नींद आ गई। जब अचानक महिला की आंख खुली तो उसने देखा कि एक शख्स उसके सामने खड़ा होकर मास्टरबेट कर रहा था। यह देखकर महिला ने शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी ने चाकू निकालकर महिला पर हमला बोल दिया। इस हमले में महिला के हाथ में चोट आई। कमाल की बात ये है कि महिला ने घायल होने के बावजूद आरोपी से ना सिर्फ चाकू छीना बल्कि उसकी छाती और बाजू में चाकू घोंप भी दिया। फिलहाल पीड़िता और आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय रेगी फ्रैंक के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी आरोपी को महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago