Categories: देश

अमृतसर में दशहरा पर बड़ा ट्रेन हादसा, 100 से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका

अमृतसर में दशहरा के मौके पर बड़ा रेल हादसा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जोड़ा फाटक के पास ये हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि 30 लोगों की मौत हो गई है और ये आंकड़ा 100 तक पहुंच सकता है. वहां 300 से ज्यादा लोगों के होने की सूचना है. घटना के बाद वहां चीख-पूकार मच गई है. चारोंतरफ अफरा-तफरी का माहौल है. सूचना मिलते ही वहां आला अफसर पहुंच गए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और राहत कार्य जारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ट्रैक के पास रावण दहन हो रहा था. जैसे ही रावण के पुतले को आग लगाई गई, वहां पटाखे छोड़े जाने लगे. इसी बीच पटाखे की आवाज के बीच ट्रैक पर ट्रेन आ गई और वहां बैठे लोग उसकी चपेट में आ गए. ट्रेन पठानकोट से अमृतसर के तरफ जा रही थी. रेलवे ने अभी मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है. उसके मुताबिक, लोकट ट्रेन एमयू आ रही थी, जिसकी चपेट में लोग आ गए.

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ से रामलीला की टोली आती है. ऐसे में एक तरफ से भीड़ जमा थी और दूसरी तरफ से टोली खड़ी थी. इसी बीच ट्रैक पर तेजी से ट्रेन आ गई. इससे 50-60 लोग इसकी चपेट में आ गए. अभी तक जो हालात हैं परेशान करने वाले हैं. लोग अपनों की तलाश में लगे हैं और मौके पर टार्च की रोशनी से अपनों की तलाश कर रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago