“अब नकल नहीं, अकल के लिए जाना जाएगा बलिया”

बलिया। डिप्टी सीएम डा दिनेश शर्मा ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर लगाम कसने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा केंद्रों की सिफारिस नहीं सुनी जाए। मानक के अनुरूप केंद्र बने और नकल विहीन परीक्षा हो।

इसके प्रबंध किए गए हैं। जब मैं शिक्षामंरत्री बना था तो बताया गया कि यहां परीक्षा केंद्र बिकते हैं। लेकिन साल भर में इस पर प्रभावी रोक लगाई गई। अगली बार की परीक्षा में बाकी कमियों को भी दूर कर दिया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि बलिया नकल के लिए नहीं, बल्कि अकल के लिए जाना जाएगा।

फर्जी नियुक्तियों के सम्बंध में कहा कि अगर ऐसा संज्ञान में आया तो जिम्मेदार अफसर जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत में अध्ययन करने दूसरे देश से लोग आते थे। लेकिन अफसोस है कि कुछ समय पहले यहां नकल के लिए बाहर से लोग आते थे। हमने सरकार में आते ही इस पर लगाम कसी। इसमें अगर कोई कसर बची होगी तो इस बार वह भी दूर हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि हाइस्कूल इंटर का सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया। 15 जून पर महाविद्यालय का रिजल्ट सुनिश्चित करते हुए 10 जुलाई से विवि का पठन-पाठन शुरू करने का निर्णय लिया। धरातल पर ऐसा हुआ भी और इसी वजह से आज माध्यमिक व उच्च शिक्षा में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विवि में विदेशी भाषाओं को भी शामिल करने की पहल शुरू की।

रोजगारपरक शिक्षाओं को जोड़ने का काम किया। प्रयास यह भी है कि शिक्षा के साथ रोजगार भी सुनिश्चित कराया जा सके। कैम्पस सलेक्शन के लिए यहां भी विचार होना चाहिए। कहा कि उस हिसाब से इस विवि में पाठ्यक्रम का निर्धारण हो। कहा कि 47 नए महाविद्यालय खोलने जा रहे हैं।

सरकारी स्कूलों में लोगों को जाने को प्रेरित करने पर भी हमारा जोर है। बताया कि माध्यमिक शिक्षा के तहत 2700 कौशल विकास केंद्र भी खोलने पर काम हो रहा है। कम्पनियों से टाई-अप किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यही है कि छात्रों को रोजगार भी मुहैया कराई जा सके।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago