‘अपनी साख बचाने के लिए योगी को बुलाकर सम्मेलन करा रहे हैं बीजेपी नेता’

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी  के साथ राजभर समुदाय के जो नेता हैं वे अपनी साख बनाने के लिए सीएम को बुलाकर सम्मेलन करा रहे हैं. पिछले कई महीनों में मैंने भी कई सम्मेलन किए लेकिन मैंने बीजेपी को नहीं बुलाया.

अपने निजी दौरे पर बलिया पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया से बातचीत के दौरान गुरुवार को कई बातें कहीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ राजभर समुदाय के जो नेता हैं वे अपनी साख बनाने के लिए सीएम को बुलाकर सम्मेलन करा रहे हैं. पिछले कई महीनों में मैंने भी कई सम्मेलन किए लेकिन मैंने बीजेपी को नहीं बुलाया. मैं भाजपा का नेता नही हूं, मैं भासपा का नेता हूं.

ओम प्रकाश राजभर ने आगे कहा कि वे 2024 तक भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेंगे. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सवा सौ करोड़ की आबादी वाले देश में किसी को नीला पस‌न्द है, किसी को लाल तो किसी को पीला. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस के कुछ ऐसे नेता हैं जो अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए भासपा का झंडा और नाम लेकर थाने पर जाते हैं.

कैबिनेट मंत्री राजभर ने कहा कि लखनऊ में सपा, बसपा व कांग्रेस के नेता पीला गमछा पहनकर आते हैं और मुझसे अपना काम करवाने के लिए पत्र बनवाकर ले जाते हैं. मेरे यहां जो भी आता है उसे मैं डॉक्टर बनकर दवाई लिखता हूं और सूई लगाता हूं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago