अक्षम्य है महिलाओं की समस्याओं के समाधान में लापरवाही: संगीता ​तिवारी

बलिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में महिला जन सुनवाई की। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में महिला का उत्पीड़न संबंधित समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरती जाए।

इस दौरान दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से आई जमीनी विवाद से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी महिलाएं आई। महिला आयोग सदस्य श्रीमती तिवारी ने पुलिस के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अवधेश कुमार चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिकारी कृष्ण कांत राय, समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी, महिला थानाध्यक्ष सरोज यादव, महिला हेल्पलाइन 181 की प्रतिमा व चंदा साहनी, शशिकांत तिवारी आदि मौजूद थे।

शिक्षा व सुरक्षा दोनों क्षेत्रों में हुए व्यापक बदलाव
बलिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान महिला हित में चलाई जा रही सरकार की योजनाओं को साझा किया। कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति गंभीर है। इन दोनों क्षेत्रों में व्यापक बदलाव देखने को मिला है।

महिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
बलिया। संगीता तिवारी ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। जच्चा-बच्चा वार्ड, ओपीडी समेत पूरे अस्पताल में भ्रमण कर वहां की चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित जानकारी महिला मरीजों से ली। अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। कहा कि हर जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। अगर इसमें कोई दिक्कत आ रही है तो अवगत कराएं, उसे प्रदेश मुख्यालय स्तर से दुरुस्त कराया जाएगा।अस्पताल परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को भी देखा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago