उपचुनाव हारने पर बोले सीएम योगी, कहा- हार से मेरी छवि को नुकसान हुआ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपचुनाव नतीजों पर बोले हैं। शनिवार (16 मार्च) को उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान स्वीकारा कि गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। यह हार अति आत्मविश्वास के कारण हुई है। वे लोग 2019 में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। यूपी के सीएम ने इसके अलावा यह भी दावा किया, “2019 में मोदी फिर से पीएम बनेंगे। यूपी भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।” योगी शनिवार को जी न्यूज के कॉन्क्लेव में थे। टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी ने उनसे इस दौरान उपचुनाव में हार, सांसदी, सीएम का पद, राम मंदिर और 2019 के चुनाव सरीखे विषयों पर चर्चा की। बातचीत के दौरान योगी ने कहा, “मैं कोई नेता नहीं हूं। अभी भी योगी हूं। सेवा को साधन मान कर चलता हूं। उसी के जरिए काम करूंगा।” सीएम ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर भी अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा, “राम मंदिर पर नारे पुराने पड़ गए हैं। लेकिन मंदिर निर्माण के लिए धैर्य रखना पड़ेगा।”

नोएडा आने को लेकर कहा, “नोएडा अशुभ नहीं है। अशुभ को शुभ बनाने के लिए यहां आया। अराजकता को खत्म करना, भ्रष्टाचार खत्म करना, विकास करना ये सब शुभ है। जहां अशुभ होगा, वहां हम जाएंगे और शुभ होगा।” सांसदी और सीएम में बेहतर क्या है? योगी इस पर बोले, “आज कार्यक्षेत्र बड़ा है। प्रदेश की जनता के लिए करने का मौका मिला है। लोक कल्याण और विधिक कल्याण योजनाओं को लागू करने का मौका मिला है। सांसद के रूप में कार्य करने का अनुभव होता है। दोनों का उद्देश्य एक होता है। बस दायरा बदल जाता है। मेरे लिए न कुछ अच्छा है, न बुरा है। ”

बकौल यूपी सीएम, “2019 में मोदी फिर से पीएम बनेंगे। और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मोदी अजेय हैं और अजेय रहेंगे। तीसरा मोर्चा बनने से पहले ही बिखर जाएगा। यूपी एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। 2019 में गोरखपुर फिर से भाजपा के खाते में आएगा। हम 2 से 80 सीटें जीतेंगे।” 2019 की स्थितियों पर बोले, “सपा-बसपा को गठबंधन का नेता चुनना होगा। सीटों का चयन और स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जाति विशेष के वोटों को अब यूपी में अपनी ओर खींचना अब संभव नहीं रहा। सूबे की सरकार ऐसा किसी को नहीं करने देगी।”

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago