गुजरात के अहमदाबाद में करेंट की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बलिया के रहने वाला था। युवक की मौत की ख़बर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, युवक निखिल राजभर स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 का निवासी था। वो गुजरात के जनपद अहमदाबाद में केमिकल कम्पनी काम करता था। रविवार को करेंट के चपेट में आने पर उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी लगने पर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टुट गया।
वहां कार्यरत मृतक के रिश्तेदारों के सहयोग से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया। रिश्तेदारों ने वही अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि रामाशंकर राजभर के 4 बेटे हैं, उनमें से एक निखिल था। निखिल की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…