आंगन में सो रही युवती के साथ युवक ने किया दुराचार, मुकदमा दर्ज

रसड़ा. कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ उसी गांव के युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है. आरोप है कि आरोपी युवक द्वारा पीड़ित युवती को जान से मारने की धमकी भी दी गयी है.
पीड़ित युवती अपने दादी और छोटे भाई के साथ घर पर रह रही थी. जबकि उसके पिता उसकी मां के साथ कुछ दिन पूर्व उसके मामा के घर गए हुए थे और वहीं पर कुछ दिनों से रह रहे थे. घटना के वक्त युवती अपने दादी व छोटे भाई के साथ घर के आंगन में सो रही थी. इसबीच बगल का ही एक युवक रात में किसी समय उसके पास जाकर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया, युवती द्वारा चिल्लाने पर उसका छोटा भाई व दादी जग गयी. जिससे बाद युवक मौके से फरार हो गया. युवती के पिता का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी युवक के घरवालों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है. पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ में जुट गयी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago