बलिया में यूथ कांग्रेस नौकरी संवाद अभियान का शुभारंभ पार्टी कार्यालय पर किया अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव बादल चतुर्वेदी एवं आफताब अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने इस अभियान के तहत प्रदेश के करोड़ों बेरोजगार युवाओं को जोड़ने का संकल्प लिया।
अभियान में यूथ कार्यकर्ता प्रदेश सभी जनपदों के हर जिले के ब्लॉकों में जाकर बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी फार्म और मिस कॉल के माध्यम से जोड़ने का काम करेंगे। कहा कि प्रदेश कभी युवा शक्ति की वजह से भारत का केंद्र बिंदु हुुआ करता था। लेकिन आज कई दशकों से गैर जिम्मेदार सरकारों की अनदेखी की वजह से बेरोजगारी और प्रवासी मजदूरों की राजधानी के रूप में बनता जा रहा है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्यकांत यादव, हरीश कुमार, अंजनी चौबे, प्रशांत पांडेय, विवेक ओझा, देवेश तिवारी, सर्वेश तिवारी, श्रीप्रकाश मिश्र, विशाल पांडेय, अमित, अमरनाथ यादव, श्रीनिवास आदि रहे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…