हल्दी. थाना क्षेत्र के नईबस्ती नीरूपुर गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया.
क्षेत्र के नई बस्ती नीरुपुर निवासी शिवकुमार दुबे ऊर्फ सोनू (28) स्व. राजनारायण दुबे किसी कारणवश बीती रात में पंखे से रस्सी बांधकर झूल गया. इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने रात में ही दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और नजदीकी चिकित्सक को दिखाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया. वहीं घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है.
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…