Categories: बलिया

Mangal Yadav Murder – बलिया में लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या

बलिया के नरही थाना क्षेत्र के दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई। इलाके के कोटवा नारायणपुर गांव में एक युवक की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम की घटना है, जब लोग छठ पर्व मना रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ एक युवक को दर्दनाक तरीके से मारा जा रहा था। बताया जा रहा है कि गांव के दंबग राजभर परिवार ने 25 वर्षीय मंगल यादव को बहला-फुसला कर अपने घर बुलाया।

घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक

मंगल जैसे ही घर पहुंचा तो दंबग परिवार ने उसे बंधक बना लिया और लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। दबंग परिवार की हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने मंगल को लाठी-डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मंगल की मौत के बाद उसके शव को स्कूल की झाड़ियों में फेंक दिया।

घटना की जानकारी गांव के किसी व्यक्ति ने मृतक के चचेरे भाई को दी। चचेरा भाई तुरंत दंबग राजभर के घर पहुंचा, उसने अंदर जाने की कोशिश की तो दंबगों ने भगा दिया। जिसके बाद भाई ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो स्कूल के पास मंगल की लाश मिली। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दबंगों की इस हरकत से ग्रामीण डरे हुए हैं। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी सदर जगवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्बंध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर 03 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago