बलिया के रेवती ब्लॉक क्षेत्र में वैक्सीनेशन टीम के साथ बदसलूकी और हाथापाई के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रेवती ब्लॉक के भच्छर कटहा ग्राम पंचायत में टीकाकरण करने पहुंची टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां मौजूद एक शख्स ने पहले को वैक्सीन न लगवाने को लेकर टीम को जमकर छकाया, और बाद में टीम के साथ हाथापाई तक कर डाली। इस गंभीर घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इस वीडियो में नज़र आया कि किस तरह युवक ने पहले टीका लेने से मना किया और बाद में इसको लेकर वैक्सीनशन टीम के साथ दुर्व्यवहार किया। टीम के साथ हाथापाई करने के साथ ही उठापटक से लेकर वैक्सीनेसन टीम के मास्क तक छीन लेने की घटना भी कैमरे में कैद हो गई।
मामले में रेवती ब्लाक के बी.डी.ओ. ने बताया कि लोगों को वैक्सीनेशन करने के उद्देश्य से टीम ने खेत, खलिहान, गांव और नदी के घाटों तक जाकर लोगों को टीका लगाया। इसी बीच टीकाकरण से बचने एक व्यक्ति पेड़ पर चढ़ गया। जो कि ग्राम पंचायत हंड़िहा कला का है। वहीं सरयू नदी के किनारे भी भच्चर कटहा ग्राम पंचायत के एक नाविक ने टीकाकरण टीम के साथ अभ्रदता की थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था।
वही पुलिस ने आरोपी नाविक विपिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। वैक्सीनेशन करने वाली टीम के साथ एक व्यक्ति ने अभद्रता की थी। अब पुलिस द्वारा उसको ट्रेस कर लिया गया है। विपिन यादव को थाना रेवती ने गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…