CM योगी ने बलिया में कोरोना की तैयारियों पर की बैठक, मीडिया से बनाई गई दुरी

बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बलिया में कोविड-19 रोकने के लिए प्रशासन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे । मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे बलिया पहुंचे। इसके बाद वह कोविड-19 के संबंध में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक की है। वहीँ सीएम की बैठक से मीडिया को पूरी तरह दूर ही रखा गया। जिसके बाद मीडिया कर्मियों ने प्रदर्शन भी किया।

2:30 बजे करीब बैठक खत्म होने के बाद अब वह जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ट्रामा सेंटर में बने कोविड केयर के एल-2 लेवल का अस्पताल का जायजा लिया।  सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर करीब साढ़े 12 बजे कैस्टरब्रिज स्कूल बसंतपुर में उतरा। वहां से कार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। दोपहर 1 बजे से कोविड-19 के संबंध में मंडलायुक्त आजमगढ़, बलिया व मऊ जिले के डीएम व सीएमओ और आजमगढ़ मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य के साथ बैठक की।

बैठक में सीएम ने बलिया जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के हालातों पर चर्चा की। साथ ही वह भविष्य में कोरोना को रोकने के लिए बनाई जाने वाली रणनीति पर भी चर्चा हुई।

सीएम योगी आदित्यनाथ करीब साढ़े 3 बजे बलिया से वाराणसी के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए। काशी में भी वह कोरोना वायरस से निपटने की स्थितियों का जायजा लेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक कर हालातों को जानेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago