Categories: Uncategorized

वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर आई बड़ी खबर, ICC ने दिया बड़ा बयान…

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते में बदलाव आते रहते हैं। लेकिन इन दोनों देशों के बीच रिश्ते कितने तेज़ी से बदलते है इसका सभी को अंदाजा है। अभी हाल ही में पाकिस्तान ने सिखों के लिए गुरद्वारा आने जाने के सरल बनाया था तो इसके तारीफ हर तरफ की जा रही थी। लेकिन अब पुलवामा घटना के दोनों देशों के बीच कड़वाहट बढ़ गई है। आम जनता भी अब पाकिस्तान से बदला लेना चाहती है।

पाकिस्तान के खुलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए सरकार से मांग की जा रही है। लेकिन अब हर बार की तरह इस बार भी दोनों देशों के बीच होने वाले मैच को लेकर कहा जा रहा है कि यह मैच नहीं होना चाहिए। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा या नहीं इस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का बयान आया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अपने बयान में कहा है कि फिलहाल तो ऐसा नहीं लग रहा है कि 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप की तारीखों में कोई बदलाव आने वाला है।

हालाँकि इस पर कुछ लोगों का कहना है कि पाकिस्तान के साथ अब भारत को नहीं खेलना चाहिए। हालाँकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि मैच अपनी जगह है और दोनों देशों के बीच रिश्तों में आये बदलाव क असर क्रिकेट पर नहीं पड़ना चाहिए। आपको बता दें कि इस पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि 16 जून को मैनचेस्टर में होने वाले मैच में भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए।

इस मामले पर रिचर्डसन का भी बयान आया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना में शहीद जवानों के साथ उनकी सहानुभूति है। उन्होंने कहा है कि हम हालात पर नज़र रखेंगे। उन्होंने आगे कहा है कि क्रिकेट के ज़रिये लोग एक दूसरे के करीब आते हैं और सभी समुदाय इसके ज़रिये जुड़ते हैं। उन्होंने आगे कहा है कि इसकी के आधार पर हम सभी के साथ काम करेंगे ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago