बलिया डेस्क. जनपद में गैर प्रांतों से प्रवासियों के आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. सोमवार को गुजरात के भरूच से 1621 प्रवासियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर एक बजकर 37 मिनट पर बलिया पहुंची. इस दौरान स्टेशन पहुंचने के बाद सभी प्रवासियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई, फिर दो लिट्टी और एक बोतल पानी व क्वारेंटीन पर्ची के साथ प्रवासियों को संबंधित बसों में बैठाए गए. प्रतिदिन की भांति सोमवार को भी पूरे स्टेशन परिसर में पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रही.
रेलवे स्टेशन प्रभार एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सोमवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन बलिया आई . बताया कि गुजरात के भरूच से 1621 प्रवासियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोपहर को बलिया पहुंची. यहां उतरने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें बसों में बैठाया गया. श्रमिक गाजीपुर, मऊ, देवरिया, गोंडा, इलाहाबाद, लखनऊ के थे. इस दौरान ट्रेन से उतरने के बाद प्रवासियों के चेहरे चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही थी. गौरतलब हो कि बलिया जनपद में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अब तक 34 हजार प्रवासी मजदूर बलिया आ चुके हैं. इस दौरान पूरी व्यवस्था को संभालने जैसे प्रवासी मजदूरों को एक-एक कर गोला में खड़ा करके थर्मल स्क्रीनिंग कराने से लेकर उन्हें भोजन पैकेट आदि मुहैया कराने तक शहर कोतवाल विपिन सिंह, सीओ अरूण सिंह सहित कई थानों की फोर्स मुस्तैद दिखे.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…