महिला IAS की कोशिश रंग लाई, अब बलिया में सस्ते मास्क भी मिलेंगे और रोज़गार भी

बलिया डेस्क: कोरोना का सामना फिलहाल बचाव से ही कर सकते हैं और बचाव के लिए सबसे पहले मास्क की ज़रूरत है. दरअसल अचानक से पूरी देश में मास्क (Mask)की मांग बढ़ जाने से इसकी कमी तो हो ही गयी है लेकिन इसे कमी को भरने के लिए बलिया की संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ( Annapurna Garg) ने बेहतरीन पहल की है. उन्होंने लैपटॉप पर यूटयूब (Youtube) के ज़रिये घर पर ही मास्क बनाने का तरीका लोगो को बताया.

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की तरफ से चलाए जा रहे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत अब महिलाओं को मास्क बनाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसकी शुरुआत इस महिला आईएएस ने की स्वयं सहायता समूह की दर्जनभर महिलाओं को एक अच्छी गुणवत्ता का मास्क बनाने की ट्रेनिगं दी गयी.

यह काम बीते हफ्ते किया गया था जिसके सकारात्मक नतीजे अब दिखने लगे हैं. अब स्वयं सहायता समूह करीब सत्तर से अधिक महिलायें मास्क बनाने में जुट गयी हैं.

वहीँ ग्रामीण इलाकों में भी खंड विकास अधिकारी के ज़रिये टेलर के माध्यम से महिलाओं को ट्रेंड किया जा रहा है. सूती कपड़े से बनाये जा रहे यह मास्क काफी कारगर साबित होंगे.इसकी वजह से लोगों को कम कीमत में मास्क भी मिल जाएगी और घर बैठे बैठे यह महिलायें चार पैसे भी कमा लेंगी.

कौन हैं  IAS अन्नपूर्णा गर्ग ( Annapurna Garg)
अन्नपूर्णा हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से साइकॉलजी में ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन किया। 2016 में अन्नपूर्णा भी आईएएस चुनी गईं। बागपत में ट्रेनिंग के बाद बलिया जिले में अक्टूबर 2018 में तैनाती मिली।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago