बलिया- युवती की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी

बलिया- फेफना थाना क्षेत्र के पहिया मौजा में धान के खेत में युवती की सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पहुंची एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस गायब सिर की तलाश कर रही है।

फेफना रेलवे स्टेशन से सटे पूरब व उत्तर पहिया मौजे में सोमवार को महिलाएं धान के खेतों से खर-पतवार निकाल रही थीं। दोपहर बाद वह आराम करने के लिये दूसरे खेत की ओर पहुंचीं तो एक युवती की अर्द्धनग्न सिरविहीन लाश पड़ी थी। महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया। फेफना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। पुलिस ने सिर की तलाश की लेकिन सफलता हासिल नहीं हो सकी। खबर मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गयीं। उन्होंने लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मातहतों को जांच का निर्देश दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवती की उम्र करीब 24 साल है। जिस जगह पर लाश मिली है उससे चंद कदम की दूरी पर टूटी माला, दो कंघी, केश तेल, मलहम आदि सामान पड़ा मिला है। एक स्थान पर फसल व घास-फूस रौंदा हुआ था, लिहाजा लोग कयास लगा रहे है कि युवती ने हत्यारों का मुकाबला करने का भी प्रयास किया। इस दौरान उनके बीच संघर्ष भी हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago