बलिया- पति से नाराज होकर घर से गई महिला को बंधक बनाकर 14 दिन तक गैंगरेप

बलिया में एक महिला का अपहरण कर उससे 14 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। महिला किसी प्रकार उनके चंगुल से मुक्त होकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। हैवानों के चंगुल से छूटी महिला ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

एसपी के निर्देश पर महिला का मेडिकल मुआयना कराया गया। पीड़ित द्वारा बताए गए चारों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  पीड़िता ने बताया कि 13 मई की शाम पति से उसका विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह अपने मायके जा रही थी।

रास्ते में मायके के ही रिश्ते में लगने वाला भांजा मिल गया और रोककर इधर-उधर की बातें करने लगा। इसी बीच बाइक से दो और युवक वहां पहुंचे, चाकू दिखाकर उसकी आंख पर पट्टी और मुंह में कपड़ा बांधकर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया।

इसके बाद सहतवार क्षेत्र के किसी इलाके में उसे ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। प्रतिदिन चारों युवक रात में शराब पीते थे और मुझे भी जबरिया शराब पिलाकर दुष्कर्म करते थे। पीड़िता ने बताया कि 27 मई की भोर में वह किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर भागी।

रास्ते में एक परिचित से मुलाकात हुई, जिन्होंने पति को सूचना दी। इसके बाद एसपी से मिली और घटना की जानकारी दी। बलिया एसपी श्रीपर्णा गांगुली विवाहिता के मामले में पहले गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज है। विवाहिता का मेडिकल कराया गया है। बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago