बलिया- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के जोगेसरा गांव में शनिवार की देर शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । आनन फानन में परिजन उसे अंतिम संस्कार के लिए गांव के पास ही बहेरा नाले पर लेकर चले गए । इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी । मौके पर पुलिस को आता देख परिजन लाश को गेंहू के खेत मे छुपा कर फरार हो गए ।

मौके पर पहुंची पुलिस रात भर लाश खोजती रही लेकिन लाश बरामद नही हुई । रात में ही पुलिस कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ में लगी रही। पुनः रविवार को पुलिस ने लाश की बरामदगी के लिए खोजबीन शुरू की तो महिला की लाश गेँहू के खेत के पास स्थित झाड़ियो में से बरामद हुई। लाश बरामदगी के बाद पुलिस विवाहिता के मायके वालों के आने का प्रतिक्षा कर रही है।

जानकारी के मुताबिक जोगेसरा गाँव निवासी कृष्णा चौहान पुत्र स्व. चचन चौहान की शादी वर्ष 2015 में सहतवार थाना के स्थानीय गांव निवासी उमाशंकर चौहान की पुत्री प्रतिभा चौहान से हुई थी। ग्रामीणों की माने तो शादी के बाद इनकी एक डेढ़ वर्षीय पुत्री भी है । शनिवारी को अचानक महिला की तबियत खराब हो गई ।

परिजन उसे ईलाज के लिए किसी निजी अस्पताल में ले गए लेकिन उसे बचाया नही जा सका । महिला की मौत के बाद परिजन देर शाम उसे घर ले आये और आनन फानन में अंतिम संस्कार करने चल दिये इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी । महिला की मौत को लेकर गाँव मे तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं ।

इस संबंध में थाना प्रभारी पकड़ी एस. पी यादव का कहना है कि महिला की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है । इसके मायके वालों को बुलाया गया है उनके आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago