बलिया: पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने दो मासूमों संग किया आत्मदाह

बलिया में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्मदाह कर जान दे दी। जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात जिले के सिकंदरपुर तहसील स्थित कोथ गांव की है। यहां मंगलवार देर रात एक कमरे से में धुआं निकलता देख महिला के परिजन जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वहां का मंजर देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। आनन-फानन में आत्मदाह करने वाली महिला और उसके बच्चों को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी दोनों की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, आत्मदाह करने वाली महिला की पहचान कमरुन्निशा (29 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं दोनों बच्चों के नाम जेनिश (4 वर्ष) और शमीम (2 वर्ष) बताए जा रहे हैं। मंगलवार रात पारिवारिक विवाद के बाद कमरुन ने अपने दोनों बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद कर आत्मदाह कर लिया। कमरे से धुआं उठता देख परिवार वालों ने सभी को सिकंदरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां जेनिश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कमरुन्निशा और शमीम को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतका के पिता नूर मोहम्मद शाह निवासी राजापुरकला, थाना असीमाबाद, जिला गाजीपुर ने सिकन्दरपुर पुलिस को तहरीर देकर मृतका के सास-ससुर और पति पर दहेज का आरोप लगाया है। नूर मोहम्मद का कहना है कि ससुरालवाले अक्सर गाड़ी, सोने की चेन, रुपये आदि के लिए बार-बार मृतका को प्रताड़ित करते थे।

मृतका की शादी 4 दिसंम्बर 2012 को सलामत शाह निवासी ग्राम कोथ, सिकन्दरपुर के साथ हुई थी। गांव के लोगों की मानें तो मृतका का पति घर पर ही रहता था। पति-पत्नी में बराबर झगड़ा होता रहता था। इस घटना के पीछे पारिवारिक कलह को वजह बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे सिकन्दरपुर के सीओ विजय प्रताप यादव और थानाध्यक्ष राम सिंह ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की तहकीकात कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago