Categories: बलिया

चलती बस में महिला के साथ छेड़छाड़, कम्प्यूटर ऑपरेटर निकला आरोपी

बलियाः बैरिया ब्लॉक में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला लखनऊ में चार दिनों पहले आयोजित मनरेगा सम्मेलन में जा रही थी तभी बस में युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

गुरुवार को महिलाकर्मी ने सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपा है। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने प्रकरण की जांच की। जिसमें बैरिया ब्लॉक में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर दोषी मिला। पूरे मामले में डीडीओ ने सीडीओ को रिपोर्ट भेज दी है। मनरेगा कर्मी का आरोप है कि लखनऊ में चार अक्तूबर को आयोजित मनरेगा सम्मेलन में वह निर्धारित बस से गई थी और उसी बस वापस आ रही थी। वह केबिन स्लीपर सीट पर सोई थी।

तभी रात में बैरिया ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर उसकी सीट पर आया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर ऑपरेटर अपनी सीट पर भाग गया। जिसके बाद महिला ने शिकायत की। डीडीओ ने पूरे मामले की जांच शुरु की। कर्मियों के बयान लिए तो सभी ने ऑपरेटर पर लगाए आरोप सही बताए। जिसके बाद डीडीओ ने कंप्यूटर ऑपरेटर को दोषी मानते हुए सीडीओ को गुरुवार को रिपोर्ट सौंप दी। इडीडीओ राजित राम मिश्र ने बताया कि महिला मनरेगा कर्मी की शिकायत पर जांच की गई। मामले में एक कर्मी को दोषी पाया गया। रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेज दी गई है। पूरे मामले में ऑपरेटर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago