Categories: बलिया

बलिया में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार टेम्पो पलटने से महिला की मौत

बलिया में हल्दी-सोनवानी मार्ग पर टेम्पो पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि टेम्पो ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि हल्दी गांव निवासिनी शांति देवी 45 पत्नी अनिल ठाकुर सोनवानी से टेम्पो में बैठकर हल्दी जा रही थी। टेम्पो अभी हल्दी चट्टी से करीब तीन सौ मीटर पहले ही मोड़ पर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। जबकि सोनवानी गांव निवासी ड्राइवर मनोज माली 35 पुत्र उमाशंकर माली व बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव निवासी अमित गुप्ता 18 पुत्र गोधन गुप्ता घायल हो गए।

इस घटना में शांति देवी समेत टेम्पो ड्राइवर और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं टेम्पो को अपने कब्जे में ले लिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago