Categories: Uncategorized

वो काम जिसे हुज़ूर (स.अ.) ने बताया कि इसको करने वाला जन्नत में दाखिल होंगे फिर भी उसको बहुत कम लोग करते हैं…

दोस्तों इस पोस्ट के ज़रिये आज ऐसा अमल बताएँगे जिसको अल्लाह के नबी सल्लाo ने कहा कि ये अमल करने वाला शख्स जन्नत में दाखिल होगा.अब्दुल्लाह बिन आमिर रजीo से रवायत है कि रसूल सल्लाo ने इरशाद फ़रमाया कि दो आदतें ऐसी हैं जिसको अगर किसी मुसलमान ने अख्तियार कर लिया तो वो जन्नत में जायेगा वो दोनों बहुत आसान हैं लेकिन उसपर अमल करने वाले बहुत कम हैं पहली ये कि हर नमाज़ के बाद 10 बार सुभानाल्लाह, 10 बार अल्हम्दुलिल्लाह और 10 बार अल्लाहु अकबर कहे रवि कहते हैं कि मैंने रसूल सल्लाo को देखा कि वो उँगलियों पर गिना करते थे.फिर फ़रमाया कि वो जुबान पर 150 (यानी पांचो वक़्त की नमाज़ के बाद) और मीजान पर 1500 हैं.

दूसरी आदत के बारे में फ़रमाया कि जब तुम सोने के लिए जाओ तो 33 बार सुभानाल्लाह 33 बार अल्हम्दुलिल्लाह और 34 बार अल्लाहु अकबर कहो ये जुबान पर तो 100 हैं लेकिन मीज़ान पर 1000 हैं इसके बाद आप सल्लाo ने इरशाद फ़रमाया कि तुम में से कौन है जो दिन भर में 250 बुराइयाँ करता है(क्योंकि गुनाह नेकियों को मिटा देती है) ये बात सुनकर सहबी ने कहा कि ऐ नबी सल्लाo भला हम इस पर अमल क्यों नहीं करेंगे.

सहाबी का मतलब ये था कि ये अमल जब इतना अच्छा है तो कम लोग इसे क्यों करते हैं इस पर आप सल्लाo ने इरशाद फ़रमाया कि जब लोग नमाज़ पढ़ते हैं तो तुम्हारे पास शैतान आता है और कहता है कि फलां चीज़ याद करो शैतान पूरी नमाज़ ये करता है कि यहाँ तक कि वो बन्दा नमाज़ से फारिग़ हो जाता है और बाँदा नमाज़ के बाद वाला अमल नहीं करता है.

इसके बाद नबी सल्लाo ने कहा कि इसी तरह जब बन्दा सोने के लिए बिस्तर पर जाता है तो शैतान वहां पर भी जाता है उसे सुलाता है और यहाँ तक कि वो सो जाता है हवाला (जामिया तिरमिज़ी) (जिल्द 2,1335 हसन) आपको बता दें कि ये अमल बहुत अच्छा अमल है और इसको करने पर अल्लाह के नबी सल्लाo ने जन्नत की बशारत दी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago