Categories: Uncategorized

कमांडर अभिनंदन के साथ दिखने वाली ये मुस्लिम महिला कौन है, जानिये क्यूँ साथ …

भारतीय सैन्य पायलट अभिनंदन कल रात भारत लौट आये हैं। पाकिस्तान के कब्ज़े में आने के कुछ ही वक़्त के बाद पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने उन्हें छोड़ने का ऐलान किया था। इमरान ने दोनों देशों के बीच शान्ति और अमन लाने के के मकसद से उन्हें छोड़ने का फैसला किया है। हालाँकि इसे भारत सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत भी मानी जा रही है। कल शाम से ही पूरा देश उनके देश वापसी का इंतजार का रहा था।

इसके लिए बड़ी तादाद में लोग वाघा बोर्डर गए थे और वहां पर लोगों ने अभिनंदन का अभिनंदन किया। आपको बता दें कि अब उनका मेडिकल टेस्ट कराया जायेगा. इसके अलावा बताया जा रहा है कि उन्हें स्कैन भी किया जायेगा और सभी औपचारिकता पूरी की जाएगी। कल जब वह बॉर्डर क्रॉस कर रहे थे तो उस समय एक महिला भी उनके साथ दिखी थी। वह महिला बॉर्डर तक अभिनंदन को छोड़ने आई हुई थी।

इसके बाद लोगों के बीच यह सवाल उठा कि आखिर यह महिला है कौन। आपको बता दें कि चूँकि यह महिला बॉर्डर के उस पार थी. इसलिए यह भी नहीं कहा जा सकता है कि यह उनकी पत्नी है या फिर कोई रिश्तेदार. दरअसल इस महिला का नाम है डॉ फरिहा बुगती । आपको बता दें कि फरिहा बुगती पाकिस्तान विदेश सेवा की अधिकारी हैं। जैसा की हमारे यहाँ भारतीय विदेश सेवा होता है। यह महिला पाकिस्तान में इसके समकक्ष है.

इसके अलावा आपको बता दें कि पाकिस्तान की कैद में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले को भी देख रही हैं। जब भी भारत से कोई मिलने उनसे जाता है तो यह महिला उनके साथ रहती हैं। भारतीय वायुसेना के मिराज विमान जब अपना मिशन पूरा करने वापस लौट रहे थे तो इस बीच अभिनंदन का प्लेन क्रेश हो गया था। इसके बाद जान बचाने के लिए उन्होंने पैराशूट से ही उस पर से छलांग लगा दी थी। लेकिन वह पाकिस्तान की सीमा में जा गिरे थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago