चुनावों में किए हर वादों को एक-एक कर पूरा करेंगे- सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

बलिया डेस्क : लोकसभा चुनाव के समय जनपदवासियों से किया गया एक-एक वादा याद है। सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा। इसके लिए धन आड़े नहीं आएगा। उक्त बातें किसान मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने रविवार को लोक

निर्माण विभाग के डाक बंगले में बलिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा  फेफना, बैरिया व बलिया में बनाए जाने वाले तीन दर्जन सड़कों का शिलान्यास के बाद बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया है।

तीन दर्जन सड़कों की लागत लगभग साठ करोड़ रुपया होगा। सांसद मस्त ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार आम जनता के लिए रोजाना ही एक न एक जनपयोगी कार्य कर रही है। किसान बिल को लेकर विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है। विपक्ष के लोग किसानों को उकसा कर आंदोलन करा रहे हैं। इस बात को जनता बखूबी जानती है।

भाजपा की सरकार विकास के लिए तत्पर है। सबका साथ-सबका विकास भाजपा के खून में है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनावी घोषणा में जिन-जिन कार्यो का उल्लेख किया गया था, उन सभी कार्यों का संपादन समय से होगा।

इस मौके पर प्रेम प्रकाश सिंह पिंटू, राजेश सिंह, अमरजीत सिंह, विनोद सिंह, चंद्र प्रकाश पाठक, राजेश सिंह, अभय सिंह, समाजसेवी सुशील पांडे, संजीव कुमार डम्पू, प्रदीप सिंह, राम प्रकाश सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडे, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू तथा संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

19 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago