बलिया। यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की कोशिश से बलिया को लगातार विकास कार्यों की सौगात मिल रही है। शासन ने अमृत-2 योजना के तहत नगर की पानी सप्लाई और सीवरेज व्यवस्था को सुधारने के लिए करीब 421 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही कार्य शुरू भी हो जाएगा।
योजना के तहत नगर में 24×7 पानी सप्लाई देने के साथ ही पूरे शहर की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। जिससे नगर के लोगों को जल निकासी की समस्या से निजात मिलेगी साथ ही 24 घंटे पानी भी मिलेगा। बता दें चुनाव के दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस समस्या को प्राथमिकता के तौर पर दुरुस्त कराने का वादा किया था।
मंत्री दयाशंकर की कोशिश से ही मिली राशि में से 271 करोड़ रुपये से नगर क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ ही एसटीपी और ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। इसके अलावा 150 करोड़ रुपये से नगर क्षेत्र के लोगों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
नगर क्षेत्र को हरहाल बनाएंगे सुंदर
मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि नगर क्षेत्र को हरहाल में सुंदर बनाने का काम किया जाएगा। नगर में जलजमाव की समस्या काफी जटिल व आम जनता के लिए कष्टकारी है। इसके लिए सरकार बनने के बाद से ही प्रयास में लगा था जिसकी मंजूरी मिल गई है। इस पूरी परियोजना पर जल्द ही कार्य शुरू कराने के प्रयास में लगे हैं जिससे लोगों को राहत मिल सके। कहा कि इसके अलावा भी शहर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए विकास संबंधित कई प्रस्ताव दिए गए हैं जो जल्द पूरे होंगे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…