बलिया में बीएलओ की जगह काम कर रहे हैं पती और बेटा, ऐसे चल रहा है फ़र्ज़ीवाड़ा!

बेल्थरा रोड डेस्क : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत रविवार को प्रत्येक मतदान केंद्रों पर बीएलओ तैनात किए गए। लेकिन जब इन बूथों पर मतदाता अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करान पहुंचे तो उन्हें बीएलओ की मनमानी का सामना करना पड़ा।

बिल्थरारोड में तो ज़्यादातर बूथों पर बीएलओ का काम उनके पति, बेटे और भतीजे ही निपटाते दिखे। जबकि कुछ बीएलओ गायब रहे और उनकी जगह रिश्तेदार ही बतौर बीएलओ काम करते दिखे। इस दौरान कई वोटरों से डमी बीएलओ की नोकझोंक भी हुई। यह स्थिति लगभग हर जगह देखने को मिली।

एसडीएम संतलाल और तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और इस दौरान गायब मिले बीएलओ के खिलाफ अधिकारियों ने कार्रवाई की संस्तुति हेतु उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी।  नगर के मिडिल स्कूल में कुल नौ अलग-अलग भाग संख्या के तहत मतदाता सूची सुधारने व नए नाम जोड़ने हेतु बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। जहां नौ बीएलओ में महज एक बीएलओ मौके पर काम निपटाते दिखे।

जबकि अन्य सभी डमी बीएलओ के रुप में बीएलओ के पति, पिता, भतीजा और पुत्र ही मौके पर तैनात रहे। जो मतदाता सूची सुधारते और नया नाम जोड़ने हेतु फार्म लेते दिखे। यहां बीएलओ संगीता यादव की जगह भतीजा अनिल यादव, नीलम सिंह की जगह उनके पिता जय सिंह, सुशीला भारती की जगह उनका पुत्र विशाल, सीमा यादव के स्थान पर उनका पति विवेक यादव, तारा देवी की जगह उनका पुत्र शक्ति, कुष्णा गुप्ता की जगह उनका भतीजा मन्नू गुप्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करते दिखे।

कुछ ऐसा ही हाल श्यामसुंदरी बालिका इंटर कालेज पर भी रहा। जहां भाग सं. 44 के लिए अब्दुल खालिद सिद्दीकी तो अपना काम निपटाते दिखे किंतु भाग सं. 45 के लिए बीएलओ किरण पांडेय की जगह उनके पति चंद्र प्रकाश पांडेय मतदाता सूची लेकर तैनात रहे जीएमएएम इंटर कालेज में भाग सं. 46 के लिए दिलीप कुशवाहा, 48 के लिए मो. तारिक एवं 49 के लिए ठाकुर प्रसाद अपने काम को निपटाते दिखे। जहां मतदाताओं की भीड़ लगी रही।

हालांकि यहां भाग सं. 47 की बीएलओ चंदा देवी कोरोना पाॅजिटीव होने के कारण नहीं आ सकी। जिनका काम भी भाग सं. 48 के बीएलओ मो. तारिक ने निपटाया। बड़ी संख्या में वोटरों ने अपना नाम सुधरवाने और नाम जुड़वाने के लिए उक्त केंद्रों पर लगे रहे। जबकि मतदाता पुनरीक्षण के तहत डोर-टू-डोर अभियान में बीएलओ किसी के घर जाते ही नहीं। जिससे मतदाता पुनरीक्षण का कार्य सही तरीके से नहीं हो पाता।

तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान की रविवार को सुबह 10 बजे से चार बजे हर मदान केंद्र पर बीएलओ को रहकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करना था किंतु जांच के दौरान रविवार को चैकिया पर मनीष यादव अनुदेशक, प्रा वि अवायां पर शबिना खातून, मालीपुर प्रा वि भाग सं. 289 व 290 अलकनंदा देवी और रिंकू देवी नामक चारों बीएलओ गायब मिले।

जिनके खिलाफ कार्रवाई हेतु उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दिया। जबकि परसिया, लहसनी, तिरनईखिजीरपुर, जमुआंव में सभी बीएलओ तैनात मिले। बिल्थरारोड एसडीएम संतलाल ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्र पर बीएलओ ने काम तो निपटाया किंतु कुछ जगहों पर उनके रिश्तेदार द्वारा बीएलओ का काम निपटाने की शिकायत मिली है। जो गलत है। ऐसे लापरवाह बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट- निलेश मद्धेशिया

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago