कासगंज दंगे को लेकर सोशल नेटवर्किंग पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार किया है, जबकि पोस्ट वायरल करने वाला ग्रुप सदस्य फरार है। पुलिस उसकी तलाश करने में लगी है। मामले की रिपोर्ट थाना गंजडुंडवारा में दर्ज हुई है।
गंजडुंडवारा में नक्षत्र कम्प्यूटर के नाम से सोशल नेटवर्क के व्हाटसएप पर ग्रुप चल रहा था। इस ग्रुप में सदस्य अजय गुप्ता की ओर से एक भड़काऊ पोस्ट वायरल की गई थी। भड़काऊ पोस्ट कासगंज से संबंधित थी। इसी दौरान गंजडंुडवारा में एक धर्मस्थल का दरवाजा जलाये जाने की घटना होकर चुकी थी। माहौल तनावपूर्ण है। जैसे ही वायरल पोस्ट के बारे में पुलिस अधिकारियों को पता चला तो फौरन कार्यवाही की गई। कोतवाल लक्षमण सिंह ने व्हाटसएप ग्रुप के एडिमन रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सदस्य अजय गुप्ता फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश करने के लिए दबिशें मार रही है।
बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…