बलिया- नहाते समय हैंडपाइप में करेंट उतरने से युवक की मौत

जिले के जजौली गांव में गुरुवार की सुबह हैंडपाइप पर नहाते समय उसमें उतरे करेंट की चपेट में आने से अंशु कुमार (20) की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना से ग्रामीण भी आश्चर्य में पड़ गए।

छोटेलाल राम के आंगन में लगे हैंडपाइप का कनेक्शन वाटर पंप से है। सुबह करीब आठ बजे उनका पुत्र अंशु पंप चालू कर हैंडपाइप पर नहा रहा था। इसी दौरान हैंडपाइप में अचानक करेंट उतर गया।

इससे करेंट के जोरदार झटके से वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख परिवार के सदस्य हो हल्ला करने लगे। पंप को बंद कर वे उसका गंवई इलाज कराते रहे। काफी देर तक कुछ उम्मीद नहीं होने पर उसे सीएचसी सिकन्दरपुर में ले गए।

वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 weeks ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 months ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 months ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago