बलिया के दुर्जनपुर कम्पोजिट विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षकों और प्रिंसिपल को छात्रों ने बंधक बना लिया। इस घटना के बाद आनन-फानन में उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई शुरु की।
वहीं शिक्षकों को बंधक बनाने वाले छात्रों का कहना है कि कोविड काल में मिलने वाले माध्यान भोजन के पैसे अभी तक किसी भी छात्र को नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में उन्होंने कई बार प्रधानाध्यापक से इसकी शिकायत की। लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में गुस्साए छात्रों ने सभी शिक्षकों को बंधक बना लिया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जयप्रकाश यादव ने बताया कि चौथे चरण का बच्चों का पैसा नहीं मिलने के कारण सभी अध्यापकों को ताले में बंद कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर दुर्जनपुर ग्राम प्रधान रूपा सिंह के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह मौके पर पहुंचे। आश्वासन पर बच्चों ने शिक्षकों को बंधन से मुक्त किया। इस दौरान बैरिया खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…