जब बिहार जाने के चक्कर में मांझी पुल से गिर गया युवक, घाघरा में समाया

बैरिया. अपने घर से सैकड़ों किमी दूर दूसरे प्रदेश में रोजगार की तलाश में गए बिहार के बेरोजगार बड़ी संख्या में रेलवे ट्रैक पकड़कर मांझी रेलपुल के सहारे बिहार पहुंच रहे हैं . गुरुवार की सुबह रेल पुल से रेलवे ट्रैक के सहारे पुल पार कर रहा एक युवक इसी कोशिश में अचानक घाघरा नदी में गिर गया. आसपास मछली पकड़ रहे लगभग आधा दर्जन मछुआरों ने नदी में डूब रहे युवक को बचाने की पुरजोर कोशिश भी की, लेकिन तब तक गहरे पानी में समा चुका था. रेल पुल के समीप स्थित राम घाट पर नदी में स्नान कर रहे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल से 50 फीट नीचे नदी में गिरा युवक हाफ पैंट व गंजी पहने हुए था तथा कमर में लाल रंग का शर्ट लपेटे हुए था, उसकी पीठ पर काले रंग का एक बड़ा थैला भी था.
घटना की सूचना पाकर राम घाट पहुंचे मांझी के सीओ दिलीप कुमार तथा थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा की देखरेख में तथा समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान के नेतृत्व में शव की खोजबीन शुरू की गयी. नदी के गहरे पानी में जाल के सहारे की जा रही खोजबीन अब भी जारी है. हालांकि संवाद प्रेषण तक शव बरामद नहीं किया जा सका था. रेलपुल पर हुए इस हादसे के बावजूद रेलपुल पर आवागमन पूर्ववत जारी है. रेल प्रशासन द्वारा आवागमन रोकने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है. मालूम हो कि कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के उद्देश्य से जारी लॉक डाउन के मद्देनजर जयप्रभा सेतु के दक्षिणी छोर पर यूपी पुलिस द्वारा सख्ती बढ़ा दी गयी है. इसी वजह से प्रतिदिन मांझी रेलपुल से सैकड़ों अप्रवासी तथा स्थानीय मजदूर आदि बेरोकटोक आ जा रहे हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago