Categories: बलिया

Ballia News- जब कुर्सी पर बैठने को लेकर भिड़ गए अधिवक्ता और दरोगा

बलिया का कचहरी परिसर उस समय दंगल बन गया जब कुस्री पर बैठने को लेकर अधिवक्ता और दारोगा में विवाद हो गया। इस दौरान हाथापाई में एक अधिवक्ता के हाथ में चोट लग गई। अधिवक्ताओं ने दारोगा पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया। जिससे माहौल गर्म  हो गया। और अधिवक्ता कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सीजेएम के निर्देश पर कोतवाल प्रवीण सिंह ने दारोगा को कस्टडी में ले लिया।

विवाद के बाद सुरक्षा को लेकर कचहरी में चप्प-चप्पे पर पुलिस तैनात हो गई। प्रभारी जिला जज हुसैन अहमद की पहल पर हल्दी प्रभारी द्वारा खेद व्यक्त करने पर विवाद शांत हुआ। दरअसल हल्दी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राधेश्याम सरोज जेएम द्वितीय राजीव रंजन मिश्रा के कोर्ट में 7 आरोपितों का न्यायिक रिमांड बना रहे थे। उसी दौरान अधिवक्ता अखिलेंद्र चौबे और विवेकानंद पांडेय से कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। खबर लगते ही अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। वह दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

सीजेएम सुरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर कोतवाल दारोगा को कस्टडी में लेकर कोतवाली चले गए। इस दौरान परिसर में काफी देर तक गहमा-गहमी बनी रही। दोपहर बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कक्ष में सचिव सिविल जज (सीडी) सर्वेश कुमार मिश्रा और प्रभारी जिला-जज हुसैन अहमद अंसारी और अपर जिला जज अरूण कुमार ने अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिसके बाद विवाद शांत हो गया। क्रिमिनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एएन सिंह, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago