Categories: देश

उत्तर भारत में आंधी-तूफान से 9 की मौत, 28 घायल, पूर्वांचल भी चपेट में

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद रविवार को दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भीषण आंधी-तूफान का कहर बरपा। इसमें कुल 29 लोगों की मौत हुई और 50 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, तेज आंधी और बारिश से उत्तर प्रदेश में 12, आंध्र प्रदेश में 7, कोलकाता में 8 और राजधानी दिल्ली में 2 लोगों की मौत हुई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 12 लोगों मारे गए जबकि कई लोग घायल हो गए। पेड़ गिरने की वजह से कासगंज में 4, बुलंदाशहर,गाजियाबाद में 4, अलीगढ़, वृंदावन, कन्नौज और संभल में 1-1 मौत हुई और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि सोमवार को प्रदेश के 26 जिलों में 70 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी आ सकती है।

पूर्वांचल, मध्य यूपी व पश्चिमी यूपी में रविवार शाम आई अचानक आंधी-बारिश से जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से लोगों को बिजली व पानी की समस्या से जूझना पड़ा। संभल के रजपुरा क्षेत्र के गांव चाऊपुर की मढ़ैया में आंधी के दौरान करीब 50 घरों में आग लग गई। सहारनपुर के मिरजापुर में एक दुकान की दीवार गिर गई, जिससे दो लोग घायल हो गए। वहीं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

उधर, मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, मऊ,  देवरिया, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, संत रविदासनगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर व सोनभद्र जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago