बेल्थरा रोड में रुद्राभिषेक से गूंजा “बोल बम”- स्वयंसेवकों ने किया नगरवासियों और राष्ट्र के कल्याण की कामना

बेल्थरा रोड, बलिया 
पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को नगर के प्राचीन हनुमान गढ़ी मंदिर (पानी टंकी) परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवकों द्वारा नगरवासियों एवं राष्ट्र के मंगल हेतु सार्वजनिक रुद्राभिषेक पूजन का भव्य आयोजन किया गया।

पूजन विधि-विधानपूर्वक मंदिर के पुजारी नागेंद्र बाबा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें “ॐ नमः शिवाय” के मंत्रोच्चारण से संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया। जल, दूध, पुष्प व पंचामृत से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर समस्त नगर के सुख-शांति की प्रार्थना की गई।

इस पुण्य अवसर पर नगर संघचालक संजय बर्नवाल, नगर कार्यवाह पवन वर्मा, विजय सिंह, अजय पटेल, सर्वजीत सोनी, हेमंत शुक्ला, प्रदीप सोनी, जितेंद्र वर्मा, जय शिव यादव, विवेक श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, कुंज बिहारी यादव, सुजीत वर्मा, प्रवीण वर्मा, आदित्य यादव, आकाश, अश्वनी, अमन, अनमोल, नमन, रौशन सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

नगर की मातृशक्ति एवं युवा बहनों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिनमें अंशिका, खुशी, खुश्बू, दिव्यांशी, शिवांगी आदि ने श्रद्धा पूर्वक पूजा में भाग लिया।

श्रावण मास की इस पावन बेला में आयोजित रुद्राभिषेक ने नगरवासियों के हृदय को भक्ति से भर दिया और एकता, सेवा व समर्पण का संदेश दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago