बलिया- विवेक हत्या मामले में युवा कांग्रेस ने फूंका सीएम योगी का पुतला

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक निहत्थे आम आदमी को गोली मार दी. घटना शुक्रवार देर रात की है. इस घटना में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान विवेक तिवारी के रूप में हुई है. विवेक तिवारी मल्टीनेशन कंपनी ऐपल इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे.

लखनऊ में योगी पुलिस  की गोलियों का शिकार हुए विवेक  को गोली मारे जाने के बाद पुलिस के खिलाफ आम लोगों से ले कर खास लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है. देशभर के लोग सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.

वहीँ लखनऊ की घटना के विरोध में रविवार को बलिया में भी भारतीय  युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सीएम योगी का पुतला फुका. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव ज्ञानेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व  में  पुतला का दहन भी किया . प्रदर्शन कर रहेकार्यकर्ताओं   ने सीएम से इस्तीफे की भी मांग की.

बता दें की विवेक तिवारी मूल रूप से यूपी के ही सुल्तानपुर जिले के निवासी थे और फिलहाल लखनऊ में ऐपल कंपनी में नौकरी कर रहे थे. उनके फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक, कंपनी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी थी. वह साल 2014 से ऐपल के साथ जुड़े हुए थे.

28 सितंबर की रात वह अपनी कार से सहकर्मी सना के साथ लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस कॉन्स्टेबल ने उनके गले में गोली मार दी. कॉन्स्टेबल का दावा है कि उसने गोली आत्मरक्षा में चलाई. गोली लगने के बाद विवेक तिवारी को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago