VIDEO- सरेआम गोली चलाने वाले धीरेन्द्र के समर्थन में रोने लगे भाजपा विधायक, दिया बड़ा बयान

बलिया डेस्क : इस वक़्त पूरे देश में बलिया के गोलीकांड की चर्चा हो रही है. सभी ने देखा कि सरेआम धीरेन्द्र सिंह ने प्रशासन के आला अधिकारीयों के सामने ही गोली चला दी जिसमे एक शख्स की जा’न चली गयी. सब कुछ कैमरे में दर्ज हो गया. गवाहों की भी कमी नहीं है. लेकिन भाजपा के विधायक सुरेन्द्र सिंह का अलग ही कहना है.

दरअसल इस घटना के बाद से ही वह खुलकर आरोपी धीरेन्द्र सिंह का बचाव कर रहे हैं और उसे बेक़सूर बता रहे हैं. इस बीच अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो जिला अस्पताल का बताया जा रहा है जिसमे भाजपा के विधायक सुरेन्द्र सिंह रोते दिख रहे हैं और जिसे पूरे देश ने गोली चलाते हुए देखा, उसका बचाव कर रहे हैं.

आपको बता दें कि सुरेन्द्र सिंह के साथ साथ उनके बेटे विधाभूषण सिंह हजारी भी सोशल मीडिया पर आरोपी का बचाव कर रहे हैं और उल्टा योगी सरकार को ही चुनौती दे रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने सड़क पर उतरने की भी धमकी दी है. बहरहाल, ह’त्या के आरोपी को इस तरह बचाना और उसका समर्थन करना अपने आप में कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है.

सुरेन्द्र सिंह कई बार बोल चुके हैं कि धीरज सिंह उनका और भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी रह है. इसके अलावा वह यह भी बोल चुके हैं कि आरोपी क्षत्रिय है इसीलिए उसके साथ खड़ा हूँ. सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि धीरज सिंह ने अपनी आत्मरक्षा में गोली चलाई. बहरहाल, फिलहाल धीरज सिंह फरार है और उस पर पुलिस ने पचास हज़ार रूपये का इनाम रखा हुआ है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago