वाराणसी में 12 साल की मासूम बच्‍ची की रेप के बाद हत्‍या, तनाव

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की एक बच्ची का गला रेता, खून से लथपथ निर्वस्त्र शव कमरे में पड़ा मिला. इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बच्ची के शव को देखकर उसकी मां बेहोश हो गई. पड़ोसियों ने शव देखकर स्थिति को भांपा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की. बच्ची के निर्वस्त्र शव और घटनास्थल के समीप ही देशी शराब की बोतल और एक हंसिया बरामद होने पर मृतका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है.

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मोहनसराय-अदलपुर मार्ग पर जाम लगा दिया. घटना की सूचना के बाद वाराणसी के डीएम सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया.

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला बुधवार को अपने मायके गई हुई थी. घर पर उसके दो बेटे और एक 12 साल की बेटी थी. बुधवार रात बड़ा लड़का छत पर सोने चला गया और छोटा बेटा व बेटी आगंन में बारहर चारपाई पर सोए थे. गुरुवार सुबह जब महिला वापस आई तो उसने कमरे में बेटी का निर्वस्त्र और खून से लथपथ गला रेता शव देखा. वह चीखते हुए बेहोश हो गई. उसकी आवाज सुनकर आए बच्चों व पड़ोसियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी.

डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे
वारदात की जानकारी पाकर डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. उधर, मृतका के बड़े भाई ने बताया कि बुधवार की रात वो छत पर सोने चला गया और छोटा भाई व बहन बाहर चारपाई पर सोए थे. रात तीन बजे के लगभग उसे लगा कि बहन रो रही है. इस पर उसने आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो वह दोबारा सो गया.

 

बच्‍ची का शव पोस्‍टमार्टम को भेजा
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं. क्राइम ब्रांच की टीम को भी तफ्तीश के लिए बुलाया गया है. पुलिस ने गांव और आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ की है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही वारदात का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

14 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

14 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

14 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

14 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

14 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

16 hours ago