बलिया में विक्षिप्त युवक की करतूत देखने को मिली। जिसने नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में संत रविदास की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ कर दी। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए शनिवार को घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया। एसएचओ ने दावा किया कि घटना को लेकर क्षेत्र में कोई तनाव नहीं है।
पुलिस के मुताबिक़ नरही थाना क्षेत्र के पिपरा कला गांव में शुक्रवार रात संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर है। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा तो पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
घटना को लेकर नरही थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पन्ने लाल ने बताया कि गांव के ही एक विक्षिप्त युवक ने संत रविदास की प्रतिमा में तोड़फोड़ की, जिससे प्रतिमा का दाहिना हाथ टूट गया है। ऐसे में क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नयी प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…