बलिया पुलि’स इस तरह करेगी महि’लाओं का स’म्मान? घर में घुसकर मा’रा, फिर उठा ले आई थाने!

बलिया डेस्क – एक तरफ जहाँ सत्ता में बैठे लोग महिलाओं के सम्मान की बात कर रहे हैं,वहीँ दूसरी तरफ यूपी पुलिस महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव कर रही है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. मामला बलिया के पकड़ी थाने क्षेत्र का हैं, जहाँ महिलाओं ने पुलिस पर उन्हें मा’रने पी’टने और जबरन थाने ले जाकर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. अब पीड़ित महिलाओं ने इंसान के लिए डीएम बलिया से मदद की गुहार लगाई है.

महिलाओं का कहना है कि मामला घर की खिड़की दरवाज़े खोलने से जुड़ा है. पीड़ित परिवार का कहना है कि इसे लेकर उनका अपने पाटीदार, प्रधान से विवाद चल रहा है. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने घर में खिड़की वगैरा लगवाया है लेकिन इसे बंद करवाने को लेकर पाटीदार, प्रधान वालों के साथ उनके घर में घुस आये और उन्हें बुरी तरह से मा’रा पी’टा. इस दौरान घर के पुरु’षो को भी मारा गया.

इतना ही नहीं, घर की अस्सी साल की बुज़ुर्ग महिला के साथ भी पुलिस ने बदसलूकी की. उन्हें जबरन घर से बाहर ले आया गया और फिर गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में ले जाकर भी पुलिस ने उन्हें गलि’यां दी. बहरहाल, अब इस मामले में सच क्या है, यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन इसमें पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लग रहे हैं.

इसके अलावा पीड़ित परिवार भी जांच करने की मांग कर रहा है और आला अधिकारीयों के दफ्तर के चक्कर काट रहा है.ऐसे में जांच के बाद ही सब कुछ साफ होगा लेकिन अगर इस मामले में ज़रा सी भी सच्चाई निकली तो पुलिस कट’घरे में खड़ी नज़र आएगी क्योंकि शासन प्रशासन महिलाओं का सम्मान करने की बात कहते नहीं थकते हैं लेकिन दूसरी तरफ इस तरह के मामले सामने आना अपने आप में कई सवाल खड़ा करता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago