Categories: Uncategorized

उत्तराखंड में कश्मीरियों के बचाव में उतरे सिख युवा, न खाना न पीना ….

हमारे देश की पहचान भाईचारे की रही है। हालाँकि यह बात और है कि पिछले कुछ सालों में हमारे सामाजिक ताने बाने को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन जब तक भाईचारे पर विश्वास करने वाले लोग रहेंगे तब इस हमारे देश की खूबसूरती पर कोई दाग नहीं लगा सकता है. पुलवामा मामले को लेकर देश भर में एक अलग तरह के एंगल से देखा जा रहा है। दरअसल इस मामले में एक तरफ जहाँ सोशल मीडिया पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ ज़मीन पर कश्मीरियों को भी निशाना किया जा रहा है। इस घटना के बाद कई घटनाएँ सामने आ चुकी है.

लेकिन अब खालसा एड इंटरनेशनल के लोग कश्मीरी लोगों के सर्थन और बचाव में आ गए हैं। दरअसल देहरादून में सबसे बुरे हालात देखे गए थे लेकिन अब खालसा एड इंटरनेशनल के लोग कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा और खाने पीने का इन्ज़ताम कर रहे हैं। दरअसल पुलवामा के बाद यहाँ पर उनके साथ शुर गलत बर्ताव की वजह से कश्मीरी छात्र काफी परेशान थे। इसलिए खालसा एड इंटरनेशनल ने यह कदम उठाया है। आपको बता दें कि खालसा एड इंटरनेशनल ने इसके लिए जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (JKSO) से संपर्क किया था।

इसके बाद देहरादून के हालात को देखते हुए वहां से मोहाली जाने वाले छात्रों को सुरक्षा दी गई और उन्हें वहां भेजने का इंतजाम किया गया है। इसकी जानकारी खालसा एड इंटरनेशनल के एमडी अमरप्रीत सिंह ने दी है। उन्होंने कहा है कि देश की घटनाओं से कश्मीरी छात्र काफी डरे हुए हैं। इसलिए हम उनकी मदद कर रहे हैं और रहने से लेकर खाने पीने का इंतज़ाम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा है कि इसमें उनकी क्या गलती है भला। वह कश्मीरी हैं बस इसलिए ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल देहरादून में करीब 350 छात्र हैं और हम उनका हर तरह से ख्याल रख रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago