बलिया- जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने 11 को किया जिला बदर

बलिया: यूपी के बलिया में जिला प्रशासन ने पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 व्यक्तियों को आपराधिक कृत्यों के मद्देनजर 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत ये कारवाई की है । उन्होंने सभी संबंधित थानों के प्रभारियों को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है। पुलिस अधीक्षक व ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी की रिपोर्ट के बाद उन्होंने यह कार्रवाई की है।

जिला मजिस्ट्रेट ने सूरज यादव निवासी पटपर थाना खेजुरी, राहुल राम निवासी बलेसरा थाना गड़वार, नारद पासवान निवासी हरदत्तपुर थाना बाँसडीह, राकेश गोंड निवासी बहुआरा थाना दोकटी, अजय कुमार गुड्डू निवासी इसारी रामबारी थाना नगरा, पिंटू सिंह उर्फ मणि सिंह निवासी छितौनी थाना मनियर, राजबहादुर सिंह निवासी कुशहा रसीदपुर थाना भीमपुरा, मुकेश गोंड निवासी गोविंदपुर थाना भीमपुरा, सिकन्दर पासवान निवासी निरुपुर थाना हल्दी, राजेन्द्र उर्फ राजा बाबू ग्राम जवहीं दियर थाना हल्दी व रामायण सिंह ग्राम छितौनी थाना मनियर को जिला बदर का आदेश दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago