“मैं इस्तीफा दे चुका हूं, फिर भी बीजेपी मेरी पार्टी का नाम इस्तेमाल कर रही है”

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ अब उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. उनका यह भी कहना है, ‘मैंने पिछले महीने की 13 तारीख को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अपना इस्तीफा भेज दिया. उस इस्तीफे पर फैसला करना उनका काम है.’ खबरों के मुताबिक ओम प्रकाश राजभर ने ये बातें प्रदेश के ही बलिया जिले में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहीं.

इसके साथ ही राजभर ने भाजपा पर उनकी पार्टी के नाम का गलत इस्तेमाल करने के आरोप भी लगाए हैं. साथ ही चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की है. इस बारे में उन्होंने कहा है, ‘पिछले दिनों नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में एक रोड शो किया था. उस दौरान भाजपा ने सुभासपा के नाम और झंडों का इस्तेमाल किया था. आयोग को हमने इसी बात को लेकर लिखित शिकायत दी है.’

ओम प्रकाश राजभर का यह भी कहना है लोकसभा के इस चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गठबंधन की तुलना में भाजपा को कम सीटें मिलेंगी. उन्होंने आगे कहा, ‘भले ही भाजपा के नेता कांग्रेस अध्यक्ष को पप्पू कहते हैं. लेकिन भाजपा को सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हीं से है, क्योंकि राहुल गांधी भाजपा की हवा निकाल रहे हैं.’

उत्तर प्रदेश सरकार में राजभर को पिछला वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्रा बनया गया था. इस पद को छोड़ने के लिए पिछले महीने उन्होंने योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी थी. वैसे उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी रहते हुए ओम प्रकाश राजभर उत्तर प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं. इसके अलावा एक मौके पर उन्होंने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार भी बताया था.

अपनी राय हमें  balliakhabar@gmail.com के जरिये भेजें.

फेसबुक , ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

7 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago