बलिया में मुख्यमंत्री योगी के सामने “सब चंगा सी” मोड में पेश करने की तैयारी शुरू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलिया में एक दौरा संभावित है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 17 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया पधार सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिले के आला अधिकारियों ने उन इलाकों में जाना शुरू कर दिया है जहां मुख्यमंत्री पहुंच सकते हैं। मंगलवार को बांसडीह के नारायणपुर गांव में जिले के एसडीएम का दौरा हुआ। जिलाधिकारी अदिति सिंह के दिशा निर्देश पर एसडीएम दुष्यंत मौर्य ने नारायणपुर के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।

जिला प्रशासन की कवायद है कि मुख्यमंत्री के सामने सब चंगा सी की तरह से पेश हो। एसडीएम दुष्यंत मौर्य और अन्य अफसरों ने नारायणपुर गांव के एक स्कूल में ग्रामिणों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों की समस्याएं के निराकरण के निर्देश भी दिए। इस बैठक में आई महिलाओं ने आवास की मांग की। तकरीबन डेढ़ सौ महिलाओं ने आवास के लिए आवेदन दिया है। इसके अलावा राशन कार्ड को लेकर भी बहुत से लोगों ने शिकायत की। एसडीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को राशन कार्ड की समस्या जल्द सुलझाने का आदेश दिया है। उन्होंने सप्लाई इंस्पेक्टर को ऐसे लोगों की सूची बनाने के लिए कहा है जिनका राशन कार्ड अब तक नहीं बन सका है।

शहीद बृजेंद्र बहादुर सिंह के घर तक सड़क ना बनने और घर के पास ट्रांसफार्मर न लगने को लेकर भी गांव वालों ने अधिकारियों से शिकायत की है। ग्रामिणों ने कहा कि 2017 में जब बीएसएफ में रहते हुए बृजेंद्र बहादुर सिंह शहीद हुए थे तब प्रदेश के मंत्री गांव आकर कह गए थे कि उनके घर तक सड़क बनाई जाएगी। साथ ही उनके घर के पास एक सौ केवीए का ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा। चार साल बीत चुके हैं लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ।

नारायणपुर गांव में एसडीएम के साथ इस मौके पर सीओ प्रीति त्रिपाठी, कोतवाल सुनील सिंह, एडीओ गिरीश पांडे, अक्षयवर पांडे, सीडीपीओ पूनम सिंह, दुर्गावती सिंह, अशोक सिंह, प्रधान पुष्पा देवी, विनय सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर दिलीप सिंह, अखिलेश सिंह मौजूद रहे। पूरा प्रशासनिक महकमा इस बात को लेकर अलर्ट है कि मुख्यमंत्री के सामने कोई चूक न हो जाए और कोई अपनी समस्या लेकर ना पहुंच जाए।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago