हर रविवार के दिन शिक्षामित्र बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों के आवास का घेराव करेंगे। (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों ने अब सरकार के साथ भिड़ने का मन बना लिया है। शिक्षामित्र संघ ने शिक्षामित्रों के वेतन की मांगों को लेकर हर रविवार को शांतिपूर्ण आंदोलन करने की बात कही है। हर रविवार के दिन शिक्षामित्र बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों के आवास का घेराव करेंगे। बलिया जिले में इस आवास घेराव आंदोलन की शुरुआत आने वाले 26 सितंबर से होगी।
बता दें कि 26 सितंबर को बलिया जिले के बैरिया में सबसे पहले इस आवास घेराव की शुरूआत होगी। 26 सितंबर को बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह का आवास घेरने जिले के शिक्षामित्र जाएंगे। सुरेंद्र सिंह का घर बैरिया के चांदपुर में स्थित है। पंकज सिंह ने बताया कि इस आवास घेराव के बारे में तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है। शिक्षामित्र लंबे समय से अपना मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। शिक्षामित्रों को फिलहाल दस हजार रुपए मानदेय मिलता है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…