बलिया के शिक्षामित्र रविवार को भाजपा विधायकों का आवास घेरने क्यों जा रहे हैं?

उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों ने अब सरकार के साथ भिड़ने का मन बना लिया है। शिक्षामित्र संघ ने शिक्षामित्रों के वेतन की मांगों को लेकर हर रविवार को शांतिपूर्ण आंदोलन करने की बात कही है। हर रविवार के दिन शिक्षामित्र बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और विधायकों के आवास का घेराव करेंगे। बलिया जिले में इस आवास घेराव आंदोलन की शुरुआत आने वाले 26 सितंबर से होगी।बलिया के शिक्षामित्र जनपद के भाजपा सांसद और विधायकों के घर का घेराव करेंगे। इस दौरान शिक्षामित्र अपनी मांगों को भी रखेंगे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बलिया जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा है कि “उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र काफी पीड़ित हैं। पिछले चार सालों से प्रदेश सरकार से हमलोग निवेदन कर रहे हैं लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब गांधीवादी तरीके से आंदोलन शुरू किया जा रहा है। बलिया में भी 26 सितंबर से इस आंदोलन की शुरूआत होगी। हर रविवार को सुबह दस बजे से विधायकों के आवास का घेराव करते हुए उपवास किया जाएगा।”

बता दें कि 26 सितंबर को बलिया जिले के बैरिया में सबसे पहले इस आवास घेराव की शुरूआत होगी। 26 सितंबर को बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह का आवास घेरने जिले के शिक्षामित्र जाएंगे। सुरेंद्र सिंह का घर बैरिया के चांदपुर में स्थित है। पंकज सिंह ने बताया कि इस आवास घेराव के बारे में तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है। शिक्षामित्र लंबे समय से अपना मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। शिक्षामित्रों को फिलहाल दस हजार रुपए मानदेय मिलता है।पिछले चार सालों से शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है। साथ ही शिक्षामित्रों को भविष्य की चिंता भी सता रही है। इनकी मांग है कि सभी शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक के रूप में किया जाए। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सरकार बनने के तीन महीने के भीतर शिक्षामित्रों की समस्या का समाधान करने का वादा किया था। लेकिन जूलाई 2017 में सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद एक लाख से ज्यादा शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द कर दिया गया था।

Akash Kumar

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

17 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago