Categories: बलिया

बलिया में इस दिन लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, होगा ई-चालान का निस्तारण

शनिवार यानी 11 सितंबर को बलिया जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। जिसके अंतर्गत लंबित ई-चालानों का निस्तारण किया जाएगा।जिन वाहनों का एमवी एक्ट के तहत ई-चालान किया गया है और अभी तक समाधान न होने के कारण वाद न्यायालय में लंबित है उन लंबित ई-चालानों का निस्तारण एकमुश्त समाधान11 सितंबर को किया जाएगा।बलिया के यातायात पुलिस की ओर से एक एडवाइजरी जारी कर इस संबंध में आम लोगों से एक अपील की गई है। यातायात पुलिस ने लंबित ई-चालानों के निस्तारण के लिए जनसामान्य को 11 सितंबर के दिन राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचने की बात की है। अदालत सुबह 10 बजे लगेगी।बता दें कि बलिया जनपद के मुख्यालय और सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 सितंबर को किया जाएगा। इसमें वादकारी संबंधित न्यायालय में सुलह समझौते के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने वादे को निस्तारित करा सकते हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम के वाद, तलाक के प्रकरण को छोड़कर वैवाहिक वाद, लघु शमनीय वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के वाद, एनआई एक्ट की धारा 138 के वाद, दीवानी वाद, विद्युत अधिनियम के वाद, एमवी एक्ट एवं ई-चालान के वाद, केवल उच्च न्यायालय एवं जनपद न्यायालय में लंबित भू-राजस्व के वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाएंगे।

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago