अब यूपी में 43 IPS अफसरों का तबादला, इस अधिकारी को मिला बलिया का चार्ज

आईएएस अफसरों का तबादला करने के बाद अब योगी राज में 43 आईपीएस अफसरों का भी तबादला कर दिया गया है. माना जा रहा है कि लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मद्देनजर और यूपी चुनाव  में मिली करारी हार की वजह से योगी सरकार ने यह तबादले किए गए हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार देर रात योगी सरकार ने 37 आईएस अधिकारीयों का तबादला कर दिया था. इस तबादले में काउंटिंग के आंकड़े जारी न करने को लेकर विवादों में घिरे गोरखपुर के जिलाधिकारी राजीव रौतेला पर भी तबादले की गाज गिरी है. विजयन पांडियन गोरखपुर के नए डीएम बन गए हैं. तबादले की गाज गोरखपुर के साथ बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह पर भी गिरी थी. डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह कासंगंज मामले के बाद अपने फेसबुक पोस्ट से चर्चा में आए थे.

 शुक्रवार हुए आईएएस अफसरों के तबादले में गोरखपुर के जिलाधिकारी राजीव रौतेला को देवीपाटन का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है. कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के विजयेन्द्र पाण्डियन को गोरखपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे राजीव कपूर पिकप के नये अध्यक्ष होंगे जबकि आलोक सिन्हा को अपर मुख्य सचिव (वाणिज्य एवं मनोरंजन कर) नियुक्त किया गया है. अनूप चंद्र पाण्डेय को अपर मुख्य सचिव (अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास) बनाया गया है. उन्हें एनआरआई विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. बरेली के जिलाधिकारी राघवेन्द्र विक्रम सिंह को विशेष सचिव (कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा) नियुक्त किया गया है.आपको बता दें कि 2 फरवरी को भी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था के मद्देनजर योगी सरकार ने शुक्रवार को 25 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे. सुजीत पांडेय को लखनऊ परिक्षेत्र का नया आईजी बनाया गया था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago